फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If we do not pay the fragmented anger

वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

Thu, 09 Feb 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
If we do not pay the fragmented anger
धरने पर बैठे मजदूर

विज्ञापन
जेपी सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले कामगारों ने अपने साथ हो रहे अन्याय एवं वेतन में मनमानी कटौती से नाराज हो कर बुधवार को फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दिया। इससे घंटों फैक्ट्री का कामकाज प्रभावित रहा। कहा कि कामगारों के सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे उनकी जान हमेशा जोखिम में रहती है। मजदूरों के उग्र तेवर को देखते हुए फैक्ट्री के अधिकारी व स्थानीय प्रशासन ने मजदूरों की समस्याओं के  निराकरण का आश्वासन दिया, इसके बाद मजदूरों ने काम शुरू किया। 

धरना दे रहे मजदूर तिलकधारी, प्रमोद, मोहसिन, रोशनलाल, अलाउद्दीन, उदय, बृजेश सहित दर्जनों कामगारों ने बताया कि काम कराने के बाद वेतन महीनों बाद दिया जाता है, वह भी मनमाना कटौती करने के बाद। मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन एवं मजदूर आपूर्ति करने वाले ठेकेदार मिलीभगत कर कामगारों का शोषण कर रहे हैं। बताया कि पहले पूरे महीने काम मिलता था। उसे घटा कर 20 दिन कर दिया गया है। विरोध करने पर  काम से निकालने की धमकी दी जाती है। कामगारों को कितना वेतन मिलना चाहिए, भविष्य निधि का पैसा कितना जमा हुआ कुछ पता नहीं। सुरक्षा का कोई उपाय न होने से हर वक्त जान जोखिम में रहती है। कितने ही मजदूर की काम करते समय दुर्घटना में मौत हो गई है, बाबजूद इसके फैक्ट्री प्रबंधन सुरक्षा का उपाय नहीं करती है। जिससे यहां काम करने वाले कामगारों में आक्रोश है। फैक्ट्री के अधिकारी एनके बोरा ने बताया कि मजदूर अपने भविष्य निधि एवं वेतन के बारे में जानकारी चाहते थे। कहा कि मजदूरों के साथ बातचीत कर मामले का निराकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed