फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If the secretary is not found in the secretariat then one day's salary is withheld

Mirzapur News: सचिवालय में नहीं मिले सचिव तो एक दिन का रोका वेतन

Sat, 11 Jan 2025 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
If the secretary is not found in the secretariat then one day's salary is withheld
मिर्जापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने शुक्रवार को छानबे ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोलाही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिवालय में केयर टेकर के कार्यों एवं रिकॉर्ड न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। रोस्टर के हिसाब से सचिवालय पर मौजूद न होने पर डीपीआरओ ने सचिव का एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ संतोष कुमार ने अंत्येष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय एवं अतिरिक्त पंचायत भवन को देखा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत अभी तक कूड़़ा संग्रह केंद्र का निर्माण न कराए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि सही ढंग से वायरिंग कार्य नहीं की गई थी। अंदर बल्ब तक नहीं लगा है। केयर टेकर को सूचना देने के बावजूद भी मौके पर उपस्थित नहीं हुई। विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान भी बंद मिला। इसी तरह डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत रायपुर में निर्माणाधीन कूड़ा संग्रह केंद्र को देखा। मानक के अनुरूप लंबाई और चौड़ाई न मिलने पर तत्काल सुधारने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला समन्वयक एसबीएम विनोद कुमार श्रीवास्तव सहित एडीओ पंचायत मौजूद रहे।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed