फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If the intention was bad on the wife, then she was put to death

पत्नी पर हुई नियत खराब तो उतारा मौत के घाट

Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
If the intention was bad on the wife, then she was put to death
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव से लापता युवक का रविवार को शव मिलने के मामले में सोमवार को देहात कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़कर खुलासा कर दिया। हत्यारोपी के पत्नी के ऊपर अशोक की नियत खराब हो गई थी। मना करने के बाद भी गंदी हरकत करता था, इसलिए हत्यारोपी ने शराब पिलाने के बाद हत्या कर शव को पहाड़ी पर छिपा दिया। हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह व एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी अशोक कुमार (30) मजदूरी करता था। दो अगस्त की दोपहर वह घर से निकला। शाम तक घर न लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। न मिलने पर चार जुलाई को देहात कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पांच जुुलाई को लालगंज के बहुती जंगल में युवक की बाइक जली हालत में मिली थी। वहां पर खून से सना एक रुमाल भी मिला था। बाइक और रुमाल मिलने के बाद परिजन अशोक को लेकर परेशान हो गए। इस दौरान परिजनों को पता चला कि गांव की एक शराब की दुकान पर पड़ोस के युवक के साथ अशोक को देखा गया था। उसके भाई बाबूलाल ने गांव निवासी पड़ोसी शिवशंकर के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी शिवशंकर को बेलहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की। हत्यारोपी शिवशंकर ने बताया कि उसकी पत्नी पर अशोक की नियत खराब थी। बार-बार मना करने के बाद भी गंदी हरकतों से वह बाज नहीं आ रहा था। इस कारण उसकी हत्या करने की योजना बनाई। लोरिक महादेव मंदिर के पास उसे शराब पिलाने के बाद गला दबाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी। शव को पत्थरों से ढक दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed