{"_id":"683762746da40ce6a50b1d2b","slug":"if-lightning-had-struck-10-minutes-earlier-more-people-would-have-lost-their-lives-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134469-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 10 मिनट पहले गिरती बिजली तो और लोगों की जान जाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 10 मिनट पहले गिरती बिजली तो और लोगों की जान जाती
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के नदना गांव में बुधवार को बिजली गिरने से दो बहनों की मौत हो गई जबकि सात लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि यदि 10 मिनट पहले बिजली गिरती तो कई और बच्चों की जान चली जाती। संयोग अच्छा था कि कुछ देर पहले हैंडपंप के पास से बच्चे नीम के पेड़ के पास चले गए थे। वहीं, दोनों बहनों की मौत के बाद उनके माता-पिता बेहाल हैं।
घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चे हैंडपंप के पास एक साथ खेल रहे थे। बिजली से झुलसी फूल कुमारी ने बच्चों को अपने पास बुलाया तो सभी लोग उसके पास आ गए थे।
दोनों बहनें खुशबू और साधना हैंडपंप के पास ही रुकी रहीं। इसी बीच बिजली गिरने से दोनों की जान चली गई। खुशबू प्राथमिक विद्यालय मझिगवां में कक्षा पांच और साधना कक्षा चार की छात्रा थी।
विज्ञापन
दोनों एक साथ विद्यालय जाती थीं। दोनों बेटियों की मौत के बाद मां अर्चना और पिता संतोष रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे।