फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband wife dispute jija commits suicide after his brother in laws beat him in mirzapur

पति-पत्नी विवाद: सालों के पिटाई से आहत जीजा ने जहर खा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 May 2021 08:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 May 2021 08:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पति-पत्नी विवाद की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इस सूचना के बाद पहुंचे महिला के भाइयों ने अपने बहनोई पर ही हमला कर दिया। इस घटना से आहत हो कर जीजा ने आत्महत्या कर ली। 
 

विज्ञापन
Husband wife dispute jija commits suicide after his brother in laws beat him in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति-पत्नी में विवाद के बाद पहुंचे सालों ने जीजा की पिटाई कर दी। इस घटना से आहत जीजा ने जहर खा लिया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। देर शाम भाई के आने पर इस बात की जानकारी इुई तो उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों सालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का है। पड़री थाना क्षेत्र के  के सरैया कमरघटा गांव निवासी सुरेश साहनी (38) पुत्र स्व. राजनाथ का पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात को भी दोनों में कहासुनी हुई। इसमें पति सुरेश ने पत्नी कंचन की पिटाई कर दी। यह जानकारी कंचन ने अपने मायके वालों को दी।
विज्ञापन


सूचना पर चुनार कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव निवासी कंचन के मायके से उसके दो भाई बुधवार की भोर में आए और सुरेश की पिटाई कर दी। इसके बाद बुधवार की सुबह कंचन अपने भाइयों के साथ तीनों बच्चें को लेकर चली गई। पत्नी से विवाद के बाद उसके सामने सालों की पिटाई से आहत सुरेश ने बुधवार की दोपहर में जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहर खाने के बाद वह घर में ही पड़ा रहा। किसी को जानकारी नहीं हुई। घर में बुजुर्ग मां कमरे में अकेले थी। देर शाम पहुंचे सुरेश के भाई सुभाष को इस घटना की जानकारी हुई तो बड़े भाई को आनन-फानन में उपचार के लिए कैलहट स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई सुभाष के तहरीर पर पड़री पुलिस ने दोनों  सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया कि पत्नी से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पहुंचे उसके सालों ने पिटाई की। जिसके बाद युवक ने जहर खा कर जान दे दी। आशीष और विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


 

जौनपुर: ससुराल आए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहासा गांव में ससुराल आए युवक की बुधवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सुबह घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी सचिन पटेल (30) पुत्र राज बहादुर पटेल की शादी वर्ष 2016 में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहासा निवासी लल्लन पटेल की पुत्री सुमन पटेल से हुई थी। दम्पती को दो चार साल का पुत्र सिद्धार्थ और डेढ़ माह का पुत्र अविरल है। मंगलवार की देर शाम सचिन अपनी पत्नी से मिलने ससुराल सोहासा आया हुआ था।

बुधवार की शाम जब वह घर जाने के लिए तैयार हुआ तो पत्नी सुमन व अन्य ससुरालीजनों ने उससे रोक लिया। मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि सचिन ने अत्यधिक शराब पी ली, जिससे रात करीब 11 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

आननफानन प्रयागराज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवार वाले सुबह मौके पर पहुंचे। बड़े भाई सुरेन्द्र पटेल ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है।

आरोप है कि पत्नी सुमन का सचिन के साथ अच्छे सम्बंध नहीं थे। सुमन झगड़ा कर मायके आई हुई थी। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर पत्नी सुमन और अन्य परिजनों से  विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की।  क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मृत्यु की घटना सन्दिग्ध प्रतीत हो रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed