फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband went to Mumbai, wife's body was found hanging from a noose

Mirzapur News: पति गया मुंबई, फंदे से लटका मिला पत्नी का शव

Wed, 19 Mar 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Husband went to Mumbai, wife's body was found hanging from a noose
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया गांव से सोमवार को सुबह एक युवक मंबई के लिए रवाना हुआ। इसके बाद शाम को उसकी पत्नी का फंदे से लटकता मिला। खेत से सास घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया गांव निवासी अनीता देवी (26) का शव सोमवार को देर शाम कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सास डेरे से घर पहुंची तो कमरे में अनीता फंदे से लटकी थी और बच्ची बिस्तर पर पड़ी थी। सास के शोर मचाने पर आसपास के लौट मौके पर जुट गए और अनीता को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। वहीं, अनीता के मायके लोग भी पहुंच गए। मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अनीता के चाचा रैपुरी गांव निवासी रमाशंकर पाल ने तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुबह सुग्रीव पाल मुबई के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

अनीता भी पति के साथ मंबई जाना चाहती थी लेकिन वह नहीं ले गया। सास-ससुर डेरा गए थे और अनीता अपनी दो महीने की बेटी के साथ घर में थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि फंदे से लटकता युवती का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed