फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband killed his brother-in-law after he held his wife's hand for dancing

Mirzapur News: डांस के लिए पत्नी का हाथ पकड़ने से नाराज पति ने की थी साढ़ू की हत्या

Thu, 29 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Husband killed his brother-in-law after he held his wife's hand for dancing
जिगना। क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम में बांस से हमला कर साढ़ू की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि बड़ा साढ़ू अपनी साली का हाथ पकड़कर डांस करने को कह रहा था। इससे नाराज साली के पति अर्थात छोटे साढ़ू ने बांस से उसके सिर पर हमला कर दिया था। जिगना थाना क्षेत्र के गौनौरा में मंगलवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। साले की लड़की की शादी में उसके दोनों बहनोई भी आए थे। रात में किसी बात पर विवाद होने पर छोटे साढ़ू कृष्णकांत विश्वकर्मा उर्फ कल्लू ने बड़े साढ़ू के जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा सिर पर बांस से हमला कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक के ससुराल वालों ने बताया कि जितेंद्र और कृष्णकांत में अनबन चल रही थी। शादी के दौरान जितेंद्र अपनी छोटी साली का हाथ पकड़ कर नाचने को कह रहा था। इससे कृष्णकांत नाराज हो गया और जितेंद्र के सिर पर बांस से वार कर दिया। इससे जितेंद्र गिर गया। इसके बाद आरोपी हमला करता रहा, जिससे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर एएसपी आपरेशन ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए थे।

पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र नाथ की तहरीर पर कृष्णकांत उर्फ कल्लू, निवासी मेहा, थाना मांडा, प्रयागराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि छोटे साढ़ू ने पुरानी रंजिश में बड़े साढ़ू की हत्या की थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed