फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband died due to electric current in refrigerator, wife got burnt

Mirzapur News: फ्रिज में उतरे करंट से पति की मौत, पत्नी झुलसी

Sat, 26 Jul 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Husband died due to electric current in refrigerator, wife got burnt
जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डवक गांव में बृहस्पतिवार की शाम को फ्रिज में उतरे करंट से एक व्यक्ति झुलस गया। उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी भी झुलस गई। अस्पताल ले जाते समय पति की मौत हो गई जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डवक निवासी रजनीकांत (55) बृहस्पतिवार की शाम को फ्रिज खोलकर सामान निकाल रहे थे। इसी बीच फ्रिज में करंट उतरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। पास में मौजूद पत्नी शशि किरन देवी ने रजनीकांत को गिरा देखकर बचाने पहुंची। किरन ने पति को खींचकर हटाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकान सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजन गंभीर हालत में पति-पत्नी को लेकर अस्पताल जाने लगे लेकिन रास्ते में रजनीकांत की मौत हो गई। शशि किरन को मुगलसराय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed