फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband attacked his wife with an ax after a dispute

Mirzapur News: विवाद होने पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Husband attacked his wife with an ax after a dispute
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव में बुधवार को सुबह विवाद होने पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मगरदहा गांव निवासी एक युवक का मंंगलवार की रात उसके भाइयों से विवाद हुआ था। आस-पास के लोगों ने समझाकर शांत करा दिया था। बुधवार को सुबह युवक का उसकी पत्नी सरिता देवी से विवाद हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी सरिता (26) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सरिता के सिर और पीठ में कई जगह चोटें आईं। परिजन उसे एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल परिसर के ट्रामा सेंटर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पति द्वारा पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की जानकारी मिलने पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि आपस में विवाद होने पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो, पति द्वारा पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की दो दिन में यह दूसरी घटना है। बीते मंगलवार को सुबह कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में पति राजेश पटेल ने पत्नी नीतू की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने के बाद खुद जहर खाकर जान दे दी थी। इस बीच बुधवार को हुई दूसरी घटना में विंध्याचल थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव में आपस में विवाद होने पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed