फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband alleges wife died after drinking water given by her lover.

Mirzapur News: पति का आरोप -प्रेमी के दिए पानी को पीने से पत्नी की मौत

Wed, 12 Aug 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Husband alleges wife died after drinking water given by her lover.
पड़री। थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में सोमवार दोपहर महिला उर्मिला देवी (40) की मौत के मामले में पति मिट्ठू ने आरोप लगाया है कि पत्नी का दूसरे गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। पत्नी का प्रेमी सोमवार को उससे मिलने आया था।
विज्ञापन

मैंने दोनों को मना किया। न मानने पर घर से जाने के लिए कहा। इस दौरान उसके प्रेमी ने पत्नी को पीने के लिए पानी दिया। इसके बाद मौत हो गई। वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

पति मिट्ठू ने बताया कि उसके दो बेटे राहुल और रोहित हैं। राहुल गुजरात और रोहित उसके साथ मुंबई में काम करता है। घर पर पत्नी अकेली थी। मोहनपुर गांव का एक युवक पत्नी से बात करता था और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दो महीने पहले मुंबई से घर आने पर उसे जानकारी हुई। युवक पत्नी से घंटों बात करता था। पत्नी का फोन तोड़ दिया। इसके बाद भी दोनों नहीं मान रहे थे। पति ने बताया कि सोमवार को युवक पत्नी से मिलने घर आया। दोनों कमरे में थे। युवक को कई बार मना किया था, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कमरे में पत्नी को लोटे से पानी पीने को दिया। पत्नी और युवक से कहा गया कि अगर साथ रहना चाहते हो तो चले जाओ। इसके बाद युवक जाने लगा। तभी देखा कि पत्नी अचेत थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ सदर जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि पानी पिलाने के बाद महिला की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed