फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hurt by molestation, the girl hanged herself to death.

छेड़खानी से आहत किशोरी ने फंदे पर लटक कर दी जान.

Wed, 01 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hurt by molestation, the girl hanged herself to death.
पड़री। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुई छेड़खानी से आहत किशोरी ने बुधवार की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन की तहरीर पर आरोपी और उसके साथी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने तमंचा रखने के मामले में भी आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

29 अगस्त को गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी खेत की ओर गई थी। इस दौरान गांव का युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। वह वहां से किसी तरह भाग कर घर आई और परिजनों को सारी बात बताई। किशोरी के पिता ने दोपहर में पड़री थाने पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ पुत्री को अश्लील बातें बोलने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी युवक पर अश्लील हरकत करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया और अघवार चौराहे के पास से तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार की रात 11 बजे बिजली आई तो किशोरी कमरे में सोने चली गई। सुबह चार बजे झरोखे से देखा तो मंजू छत की हुक पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रही थी। दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने छेड़खानी के बजाए अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी से आहत होकर किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। जबकि पुलिस के मुताबिक पिता ने अश्लील हरकत करने की ही तहरीर दी थी। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी लक्ष्मनधारी को गिरफ्तार करने पर उसके पास तमंचा मिला तो उसे अश्लील हरकत करने और आर्म्स एक्ट में चालन किया गया। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने आरोपी के साथी विजय पर भी आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके बादर पुलिस ने लक्ष्मनधारी और उसके साथी विजय पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। अश्लील हरकत करने की तहरीर पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया। शैलेंद्र त्रिपाठी, सीओ सदर का कहना है कि
विज्ञापन

गिरफ्तार करने पर उसके पास तमंचा मिला। आरोपी युवक का दोनों धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। आरोपी युवक और उसके साथी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। छेड़खानी के चलते फंदे से लटककर जान देने वाली पीड़िता होनाहार छात्रा थी। वह इंटर में पढ़ रही थी। छात्रा तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार की सुबह किशोरी के फंदे पर लटककर जान देने से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने कहा कि छेड़खानी के कारण ही वह डरी और सहमी रहने लगी थी। इसी के चलते उसने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed