फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   humiliated by beating up minor son

नाबालिग पुत्र को मारपीट कर अपमानित किया

Tue, 07 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
humiliated by beating up minor son
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुशहां निवासी दुर्गावती ने पुलिस अधीक्षक को सोमवार को पत्रक देकर बताया कि नगर के मोर्चाघर स्थित एक विद्यालय में उसका पुत्र छात्र है। वहां के शिक्षकों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे मारापीटा है।
विज्ञापन

दुर्गावती का आरोप है कि उसके पुत्र को फीस न जमा करने पर सजा दी गई थी। जब वह अपनी सीट पर आया तो उसकी कापी में किसी अन्य बच्चे ने एक अध्यापिका के खिलाफ गंदे शब्द लिख दिए थे। जब अध्यापिका आई तो एक अन्य बच्चे ने उक्त कापी दिखा दी। इसके बाद अध्यापिका व अन्य शिक्षकों ने उसके पुत्र को मारापीटा और अपमानित किया। विद्यालय के प्रबंधक प्रत्यूष कुमार ने कहा कि बच्चे को मारापीटा नहीं गया है। अध्यापिका के बारे में उसने गंदी बात लिखी थी। इस पर उसे कहा गया कि वह घर जाय और अपने माता-पिता को लेकर विद्यालय आए। उसके बाद ही उसको प्रवेश मिलेगा। इस संबंध में बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि इस पत्र का संज्ञान लेते हुए एक बीईओ को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed