फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   How to reduce road accidents officers brainstormed in Divisional Road Safety Committee meeting

Mirzapur News: 'सड़क हादसों को कैसे कम करें', अफसरों ने किया मंथन; मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक

Fri, 21 Jun 2024 06:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:46 PM IST
सार

Mirzapur News: मंडलायुक्त ने नगर पालिका मिर्जापुर को निर्देश दिया कि ई-रिक्शा स्टैंड के लिए चिन्हित भूमि पर आवश्यक कार्य कराते हुये स्टैंड की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, खनिज, वाणिज्य कर विभाग संयुक्त रूप से टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई प्रत्येक जनपद में सुनिश्चित कराए।

विज्ञापन
How to reduce road accidents officers brainstormed in Divisional Road Safety Committee meeting
अफसरों की बैठक लेते मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के पथरहिया स्थित मंडलायुक्त के शिविर कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा पिछली बैठक में दिए निर्देशों का पालन न करने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से पत्राचार करने को कहा। साथ ही लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण की मांग की।

विज्ञापन


बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा ओवरलोडिंग होने वाले गाड़ियों से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर भेजी गई सूची के सापेक्ष प्राथमिकी अथवा अन्य कार्रवाई न किए जाने पर मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने यह कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि ओवरलोडिंग से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा भेजी गई गाड़ियों के नंबर के अनुसार मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड सेफ्टी पॉलिसी की भी हुई समीक्षा

अपर निदेशक स्वास्थ्य से कहा कि विभिन्न मार्गों व हाईवे पर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए समय से चिकित्सालय पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जाय। चिन्हित ब्लैक स्पाट के नजदीक भी एम्बुलेंस की व्यवस्था करायी जाए। 

उन्होंने ट्रक एशोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वे सभी ट्रकों के ड्राइवरों के स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। इसी प्रकार रोडवेज के भी वाहन चालकों के हेल्थ की जांच समय-समय पर कराना सुनिश्चित कराएं।

सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन कार्रवाई, सड़क सुरक्षा से संबंधित अपराधों के उल्लंघन में लाइसेंस निलंबन, रोड सेफ्टी पालिसी व एजुकेशन जागरुकता के बारे में भी समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा व उप निदेशक बेसिक शिक्षा को विभिन्न स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम से संबंधित की गई कार्रवाई की समीक्षा तथा बच्चों में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए गोष्ठियां, वाद विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी संजय वर्मा, अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व एनएचआई के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed