फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Household items burnt to ashes due to fire

Mirzapur News: आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

Sat, 20 Jan 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Household items burnt to ashes due to fire
चील्ह। थाने क्षेत्र के सागरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ई में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सागरपुर गांव के निवासी शिवधनी यादव के मड़ई में बृहस्पतिवार की रात को 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में हॉल में आग लग गई। आग की लपटे देख शिवधनी ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने सबमर्शिबल चालू कर बाल्टी-बाल्टी पानी डालकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मड़ई में रखा एक क्विंटल चावल, 25 किलो दाल, पांच क्विंटल गेहूं, बाजरा के साथ ही पशुओं के लिए रखा चारा और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर शुक्रवार को सुबह पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed