फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   House tax reduced by forty paise per square feet

Mirzapur News: चालीस पैसे प्रति वर्ग फीट कम हुआ गृहकर

Thu, 15 Feb 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
House tax reduced by forty paise per square feet
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर की बैठक में आवासीय भवनों पर कर 40 पैसे प्रति वर्ग फीट कम करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ओलियर घाट और बुंदेलखंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में आवासीय मकानों पर 1.40 रुपये वर्ग फीट के हिसाब से लगाए जा रहे कर को कम करने के लिए सभासदों ने एकमत होकर आवाज उठाई। इस पर सभी की सहमति के बाद आवासीय भवनों पर कर एक रुपये प्रति वर्ग फीट करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अभी आवासीय भवनों पर 1.40 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से वसूल किया जाता है। नगर पालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पालिका को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगर में पेयजल समस्या को जड़ से खत्म करने और हर घर शुद्ध जल पहुंचाने पर भी विचार किया गया। वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई सभासदों ने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में सड़कों एवं गलियों के निर्माण, पार्कों के सुंदरीकरण तथा बाकी विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से काम कराने पर चर्चा की गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर में विकास कार्य कराकर पालिका को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बोर्ड की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में अपना दल के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद भी बैठक में शामिल हुए। संचालन अधिशासी अधिकारी जी लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed