फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   House set on fire after theft

Mirzapur News: चोरी के बाद मकान में लगाई आग

Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
House set on fire after theft
जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ाकला में गांव के प्रधान चंद्रशेखर कुशवाहा के घर से रविवार की रात चोर करीब लगभग एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी करने के बाद चार कमरों में आग लगाकर फरार हो गए। अन्य कमरों में धुआं पहुंचने पर नींद खुली तो प्रधान ने शोर मचाया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू किया। प्रधान का आरोप है कि चोरी के बाद हत्या की नीयत से उनके मकान में आग लगाई गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंद्रशेखर कुशवाहा ने बताया कि शाम को खाना खाने बाद वे एक कमरे में व उनकी बुआ जमुना देवी दूसरे कमरे में सोई थीं। रविवार को रात 11 बजे के बाद कमरों में धुआं निकलने लगा। इस पर नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी देर तक प्रयास के बाद रात करीब डेढ़ बजे आग पर काबू किया। फायरब्रिगेड का वाहन कुछ दूर पर ही रुका रहा।
विज्ञापन

प्रधान का आरोप है कि चोरों साजिश के तहत चोरी करने के बाद पूरे परिवार को खत्म करने के लिए आग लगाया था। संयोग था कि नींद खुल गई और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू कर लिया गया। चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब आग से बचाने के लिए जमुनादेवी आभूषण वाले बक्सा को बाहर निकालने र्गइं। बक्शा का ताला टूटा हुआ था और आभूषण भी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान चंद्रशेखर ने थाने में तहरीर देकर इस मामले का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लगभग 20 दिन पूर्व एक युवक रात करीब आठ बजे घर में घुसा था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed