{"_id":"57d6ff374f1c1bef30d47b07","slug":"house-rushed-for-3-000-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभा के लिए पहुंच गईं 3000 खाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा के लिए पहुंच गईं 3000 खाट
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मड़िहान के देवरी में ट्रकों से पहुंचे खाट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा को सफल बनाने के लिए लखनऊ से तीन हजार खाट जिले में सोमवार को पहुंच गईं। बिहसड़ा में 15 सौ और देवरी मड़िहान में 15 सौ खाट ट्रकों से पहुंच चुकी हैं। एसपीजी के अधिकारियों ने खाट सभा स्थल और रोड शो का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल को अपनी निगरानी में ले लिया है। जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो सके। एसडीएम मड़िहान रत्नप्रिया और सीओ नक्सल केपी सिंह ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और मंच का निरीक्षण किया।
खाट सभा को देखते हुए लखनऊ से खाटों के आने का क्रम रविवार से शुरु हो गया था। सोमवार को सभी खाट निर्धारित स्थान पर पहुंच गईं। इन खाटों को सभा के बाद किसानों को देने की योजना है। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कांग्रेसजन खाट सभा और रोड शो को सफल बनाने में दिन रात एक किए हुए हैं। मड़िहान में राजेशपति त्रिपाठी, मड़िहान विद्यायक ललितेशपति त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र पांडेय, कांता सिंह, दुर्गा मिश्रा आदि ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
वहीं कांग्रेसजन किसानों को एकत्र करने के लिए दिन भर गांव-गांव भ्रमण करते रहे। पीडब्लूडी द्वारा देवरी में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कालेज में खाट सभा की तैयारियां भी जोरों से हो रही हैं। उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी, राजेश नारायण तिवारी, रमाकांत, राजधर दूबे, संजय गुप्ता, कड़े प्रसाद, जनार्दन पांडेय, भूपेेद्र शुक्ला और द्वारिका पाल की टीम तैयारियों की निगरानी कर रही है।