फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   House roof collapses in rain; five injured after being trapped under debris.

Mirzapur News: बारिश में मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर पांच घायल

Sun, 27 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
House roof collapses in rain; five injured after being trapped under debris.
कटरा कोतवाली  क्षेत्र के पुरानी दशमी  में गिरी मकान की छत। स्रोा-सोशल मीडिया
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी मोहल्ले में शनिवार भोर में बारिश के दौरान गार्डर व पटिया से बने मकान की छत गिर गई। मलबे की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुरानी दशमी मोहल्ला निवासी दयाराम सोनकर के मकान में पुत्र विक्की का परिवार रहता है। लगातार बारिश से शनिवार सुबह छह बजे विक्की के कमरे की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग कमरे में थे।
विज्ञापन

छत गिरने की तेज आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने लोगों की मदद से मलबा हटाकर विक्की (35), पत्नी अनीता (30), दो बच्चों और भतीजे अंश (15) को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि अनीता को गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि कच्चे मकान की छत गिरने से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed