फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   house and water taxes is outstanding against 150 people.

Mirzapur News: 150 लोगों पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा बकाया है गृह और जलकर

Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
house and water taxes is outstanding against 150 people.
मिर्जापुर सहित सभी निकायों में है बकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले की निकायों मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा और नगर पंचायत कछवां में गृहकर और जलकर का लाखों रुपये बकाया है। केवल नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में ही लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का बकाया है। इस वित्तीय वर्ष के लिए 30 जून तक कर जमा करने का समय दिया गया था। 10 प्रतिशत की छूट का भी प्रावधान था। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने बकाया जमा नहीं किया।
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में 32 हजार घर हैं। इतने ही पानी के कनेक्शन हैं। इनमें मालियत के अनुसार किसी पर डेढ़ सौ, किसी पर पांच सौ अथवा एक हजार रुपये तक का वार्षिक कर लगाया गया है। अनुमान के मुताबिक नगर पालिका को इन करों से प्रतिवर्ष लगभग चार करोड़ रुपये के राजस्व मिलता है। बकाया आदि को लेकर यह राजस्व कभी-कभी पांच करोड़ रुपये से ऊपर तक पहुंच जाता है। अंतिम जमा मार्च के आसपास होता है, लेकिन वर्तमान में लगभग 150 लोगों पर डेढ़ करोड़ रुपये के राजस्व का बकाया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन जमा करने की भी है सुविधा
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में गृहकर और जलकर जमा करने की ऑनलाइन सुविधा दी गई है। इसके लिए विशेष प्रकार का एप बनाया गया है। नागरिक इस पर अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं और गृहकर व जलकर भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गृहकर व जलकर का बकाया तो कुछ न कुछ रहता ही है। राजस्व वसूली के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
- जी लाल, ईओ, मिर्जापुर नगर पालिका

400 लोगों पर 25 लाख का बकाया
अहरौरा। नगर पालिका अहरौरा में 400 लोगों पर 25 लाख रुपये के गृहकर व जलकर का बकाया है। 300 लोगों पर जल मूल्य के 10 लाख रुपये बकाया हैं। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि राजस्व वसूली के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।



नगर पंचायत कछवां में 18 लाख बकाया
कछवां। कछवां में 18 लाख रुपये बकाया है। इसमें जोगीपुर, परेड, पाण्डेयपुर और मंगरवारी में लगभग 60 मकानों पर 10 लाख रुपये गृहकर व जलकर का बकाया है। इसी प्रकार केवटान, थाना, तेगबहादुर और दर्जियान में लगभग 50 मकानों पर 3.5 लाख रुपये गृहकर व जलकर बकाया है। इसी तरह ब्राह्मणान, तिवरीयान, शंकरपुर और पीरखां में लगभग 200 मकानों पर करीब डेढ़ लाख रुपये गृहकर और लगभग सवा सौ मकानों पर करीब तीन लाख रुपये जलकर बकाया है। अधिशासी अधिकारी सूर्यनाथ सरोज ने कहा कि राजस्व वसूली के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed