फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Honorarium to increase the performance.

मानदेय बढ़वाने के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 16 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Tue, 16 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Honorarium to increase the performance.
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों ने 250 रुपया मानदेय नहीं मिलने पर रोष जताया। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि पालिका द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश के बाद भी 250 मानदेय नहीं दिया जा रहा है।

अध्यक्ष पप्पू लाल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी खत्री और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के साथ संविदा कर्मचारियों की वार्ता हुई थी। जिसमें 250 रुपये मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


बावजूद इसके आज तक संविदा कर्मचारियों को बढ़ा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जिससे संविदा कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पालिका प्रशासन द्वारा उच्च न्यायालय के आदेेश को दर किनार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे संविदा कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सोमवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ पदाधिकारियों की ईओ और अध्यक्ष संग वार्ता हुई। जिसमें 250 रुपया मानदेय देने से इंकार कर दिया।

वार्ता के दौरान पप्पू लाल, ताबीर शौकत, राजेश सोनकर, मोहम्मद जावेद, राजन यादव, द्वारिका साहू, शंकर यादव, अलीजान, आनंद कसेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed