फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Homeopathic doctor dies in pickup accident

Mirzapur News: पिकअप की टक्कर से होम्योपैथिक डॉक्टर की मौत

Mon, 01 Jul 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic doctor dies in pickup accident
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव यादव बस्ती के पास पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुवारी कला गांव निवासी राज नारायण पाल (59) होम्योपैथ के डॉक्टर थे और दो साल से वाराणसी में तैनात थे। वे रविवार को शाम को वाराणसी से दो बुलेट वाहन से घर लौट रहे थे। रास्ते में यादव बस्ती के पास पिकअप की चपेट में आ गए। पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार राज नारायण पाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गुरसंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्ता कराकर परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। राज नारायण से दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र सुभाष ने बताया कि 11 माह बाद पिता सेवानिवृत्त होने वाले थे। रविवार को उनको वाराणसी जाने से मना किया गया था। इस बीच वाराणसी से लौटते समय में रास्ते में हादसा हो गया। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार होम्योपैथ के डॉक्टर की मौत हो गई। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed