फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home Secretary police arrived , put Choupal

गृह सचिव थाने पहुंचे, लगाई चौपाल

Sun, 09 Aug 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Sun, 09 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Home Secretary police arrived , put Choupal
 प्रदेश सरकार के गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने शनिवार को हलिया थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने अष्टकोणीय थाना एवं पीएसी बैरक सहित थाना परिसर के भूमि को देखा।

 थाना भवन में बाकी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए प्राकलन बनवाकर भेजने का निर्देश दिया। साथ ही चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण की बात कही। 

गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने शनिवार को हलिया थाने के नवीन अष्टकोणीय भवन का मौका मुआयना किया। गृह सचिव के पहुंचते ही थाने की पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद उन्होंने थाने के पुराने भवन की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


थाने की पथरीली जमीन का निरीक्षण करते हुए गृह सचिव ने कहा कि इसको समतल कराकर आने जाने लायक बनाए। साथ ही थाना परिसर के विकास की रूप रेखा बनाकर प्राकलन रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र से कहा। पीएचसी के जवानों को रहने के लिए बनाए गए बैरक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि थाना भवन और पीएसी बैरक को ज्वाइंट कर संयुक्त मोर्चे बनाए जाए। रसोई घर में गंदगी मिलने पर रसोईयां को कड़ी फटकार लगाई। 

थाना में पहुंचकर थानाध्यक्ष कक्ष, बंदीगृह समेत अन्य स्थानों को देखा। बंदी गृह में अनावश्यक सामान देखने पर उसे हटाने को कहा। साथ ही थाने में चौपाल लगाकर मामलों को सुना। जमीन संबंधित विवादों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी लालगंज दिवाकर सिंह और थानाध्क्ष हलिया दीप कुमार को निर्देश दिया।


चौपाल के दौरान कैमूर वन्य क्षेत्र हलिया से सड़क निर्माण न होने पाने की ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर कहा कि इससे प्रदेश एवं केंद्र सरकार को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed