फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home Minister-Chief Minister's arrival in Mirzapur: Roads being surrounded by mesh barricading, preparation from helipad to Vindhyavasini temple

गृहमंत्री-मुख्यमंत्री का मिर्जापुर आगमनः जालयुक्त बैरिकेडिंग से घेरा जा रहा सड़कों को, हेलीपैड से लेकर विंध्यवासिनी मंदिर तक तैयारी

Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Home Minister-Chief Minister's arrival in Mirzapur: Roads being surrounded by mesh barricading, preparation from helipad to Vindhyavasini temple
जिला प्रशासन की ओर से मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर सज धज कर हुआ तैयार सजमगा रोशनी से नहा उठा विंध? - फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर योजना का शिलान्यास एवं भूमि पूजन एक अगस्त को प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह कार्यक्रम के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में परिक्रमा परिपथ में दो बड़े टेंट का निर्माण किया जा रहा है। एक तरफ भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किए जाएंगे। दूसरे पंडाल में 50 से अधिक वीआईपी के लिए बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है। पुरानी वीआईपी मार्ग एवं नई वीआईपी की ओर एक गेट भी लगाया जाएगा, जो पूरी तरह से चारों तरफ से ढंका हुआ रहेगा।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी मंदिर से लगभग 10 किलोमीटर दूर देवरी गांव में दो बड़े हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। हेलीपैड से लेकर अकोढ़ी, अष्टभुजा, शिवपुर डाक बंगला मोड़, बड़े बगीचा मोड़, पटेंगरा नाला पुल, मोती झील मार्ग, पुराने वीआईपी एवं मां विंध्यवासिनी मंदिर तक सड़क के दोनों पटरियों के किनारे जाल युक्त बैरिकेडिंग पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। प्रयागराज व कानपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पटेंगरा नाला पुल में जलजमाव को रोकने के लिए कार्य हो रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पुल की मरम्मत एवं जल निकासी के लिए दिन-रात कर्मचिारी डटे हुए हैं। जिलाधिकारी ने विंध्याचल में निरीक्षण के बाद राजकीय इंटर कालेज में भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने जीडी बिनानी महाविद्यालय परिसर में बनने वाले हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर प्रूफ बनाए गए हैं पंडाल
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिपथ एवं मंदिर परिसर से लेकर पक्का घाट तक वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। जहां भूमि पूजन शिलान्यास के दौरान गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री गंगा जल का आचमन भी करेंगे। इसके लिए पक्का घाट पर एक प्लेटफार्म लकड़ी के सीढि़यां का बनाया जा रहा है ताकि गंगा का जल स्तर बड़े या घटे, इस पर कोई असर नहीं पड़े।

काशी के ब्राह्मण कराएंगे कार्यक्रम
विंध्याचल। विंध्य कारिडोर योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में काशी के विद्वान ब्राह्मण प्रमुख भूमिका निभाएंगे। वे ही भूमि पूजन संपादित कराएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने इसकी तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed