फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home guard dies of Kulchkar from unknown vehicle

अज्ञात वाहन से कुलचकर होमगार्ड की मौत

Tue, 28 Dec 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Home guard dies of Kulchkar from unknown vehicle
चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई-अहरौरा मार्ग बाईपास ओवब्रिज के पास सोमवार की रात को अज्ञात वाहन से कुचलकर होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के पड़री बाजार निवासी राजनाथ दुबे (57) पुत्र लालजी दुबे होमगार्ड थे। उनकी तैनाती वाराणसी जिले में थे। इस समय उनकी नाइट ड्यूटी चल रही थी। वह रात को ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह जमुई के पास दूसरे सवारी वाहन के लिए पैदल जा रहे थे कि जमुई अहरौरा मार्ग बाईपास ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उनको धक्का मार दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस के दिया। अंधेरा होने से कोई धक्का मारने वाले वाहन को नहीं देख सका। सूचना पर पहुंचे कजरहट चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का दो पुत्र धर्मेश दुबे, मुन्ना दुबे व दो पुत्री संध्या और मुन्नी है। सभी की शादी हो गई है। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed