फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Holika Dahan took place at 2417 places, people danced to the beat of dholak

2417 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, ढोलक की थाप पर झूमे लोग

Thu, 17 Mar 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place at 2417 places, people danced to the beat of dholak
जिले में परंपरागत ढंग व हर्षोल्लास के साथ बृहस्पतिवार को देर रात होलिका दहन किया गया। सदर, चुनार, मड़िहान व लालगंज तहसील क्षेत्र को मिलाकर जिले में कुल 2417 स्थानों पर होलिका जलाई गयी। होलिका का फेरा लगाकर लोगों ने उसमें सरसों व बरई आदि डाली। होलिका दहन के पश्चात शुक्रवार को रंगों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल और मजीरे बजाकर लोगों ने फगुआ गाया। इस मौके पर लोगों ने गिले और शिकवे भुलाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कुछ स्थानों पर मुहूर्त से पहले होलिका जलाने को लेकर लोगों में तनाव रहा, लेकिन बुद्धिजीवियों और पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। होलिका दहन होने के बाद अधिकांश स्थानों पर कहीं आरकेस्ट्रा तो कहीं पर पूरी रात नौटंकी का आयोजन हुआ। जहां लोगों ने भरपूर आनंद लिया। शुक्रवार को भी दोपहर में अधिकांश स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, होली की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को बाजार में रौनक छाई रही। रंग-अबीर से लेकर कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। रंग, अबीर, पिचकारी सहित रेडीमेड कपड़े, किराना व मिष्ठान की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रही। नगर में खजांची चौराहा, संगमोहाल, स्टेशन रोड, डंकीनगंज, तेलियागंज, रतनगंज, महुवरिया, रमईपट्टी, सिविल लाइंस, शुक्लहा, त्रिमोहानी, पक्काघाट, आर्यकन्या रोड, गिरधर चौराहा, पेहटी का चौराहा, तहसील रोड सहित अन्य बाजारों में खुले कपड़ों के विभिन्न प्रतिष्ठानों में तरह-तरह के छूट दिए जा रहे हैं। किसी-किसी प्रतिष्ठान में कपड़ों की खरीदारी पर जहां आकर्षक छूट है, वहीं पांच हजार की खरीदारी पर एक हजार से 1500 रुपये के आकर्षक छूट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा दस से 15 हजार रुपये की खरीदारी पर एक निश्चित उपहार प्रदान किया जा रहा है। किसी-किसी शो रूप पर दो की खरीदारी पर ग्राहकों को एक कपड़ा फ्री में दिया जा रहा है। रंग-अबीर की दुकानों पर तो भीड़ थी ही, कपड़ों की दुकानों पर पुरुष, महिलाओं और बच्चों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। बच्चों से लेकर बड़े सभी अपनी-अपनी मनपसंद के परिधान खरीदने में जुटे रहे। लड़कियों और महिलाओं के लिए भी होली के खास मौके पर तरह-तरह के सलवार सूट, साड़ी के साथ ही पाश्चात्य पहनावे की खूब मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed