फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hoardings blown away in the deadly storm, covering the city and even the highway.

Mirzapur News: जानलेवा बन आंधी मेंं उड़े होर्डिंग्स, नगर सहित हाईवे तक हैं छाए

Sun, 31 May 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hoardings blown away in the deadly storm, covering the city and even the highway.
नगर के बेलतर ​स्थित लगा होर्डिंग, संवाद
- बड़ी संख्या में लगाए जा रहे हैं बिना अनुमति के होर्डिंग्स
विज्ञापन



मिर्जापुर। 15 दिनों के अंदर दो बार आई तेज आंधी से कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे तो गिरे ही कई जगहों पर लगे होर्डिंग्स भी उड़ गए। यह तो अच्छा रहा कि रात में आंधी आई नहीं तो दिन आई होती तो किसी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
नगर में ही कई होर्डिंग्स लगाई गई है। अभी हाल में ही स्वामी दयानंद मार्ग पर होर्डिंग लगाने के लिए खंभा लगाया जा रहा था। हो हल्ला मचा तो बिना खंभा लगाए ही नींव भरकर और बेस तैयार कर लोग भाग गए। आंधी में कई जगह के टिनशेड उड़े, छप्पर उड़े इसी में यदि होर्डिंग का खंभा भी गिर जाता तो परेशानी हो जाती। होर्डिंग के लिए नगर पालिका परिषद ने 100 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर तय कर रखी है। इसके लिए जिनको लाइसेंस जारी किया गया है वे निर्धारित स्थान पर वर्ग फीट की दर से नगर पालिका को भुगतान करते हैंं और होर्डिंग लगाकर उनका किराया लेते हैं जो आमतौर पर एक वित्तीय वर्ष का होता है। होर्डिंग्स लगाने के हिसाब से वासलीगंज, स्टेशन रोड, रामबाग, विंध्याचल, मुकेरी बाजार, बसनही बाजार सहित गणेशगंज व लालडिग्गी अच्छे स्थान हैं। इन पर इनकी संख्या सर्वाधिक है। इन जगहों पर 200 से अधिक होर्डिंग्स हैं। कार्रवाई न होने से अवैध होर्डिंग वाले तो मालामाल हैं जबकि लाइसेंस वाले परेशान हैं। समस्या यह है कि कार्रवाई के नाम पर नतीजा शून्य है। ना तो कोई जांच हो रही है और ना ही कोई कार्रवाई हो रही है। नगर में बड़ी संख्या में अवैध होल्डिंग्स लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
शीघ्र ही अभियान चलाकर ऐसे अवैध होर्डिंग्स को चिह्नित कर हटाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
जी लाल, अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद मिर्जापुर


इनसेट
घरों पर भी लगे हैं प्रचार सामग्री
मिर्जापुर। नगर में अधिकांश घरों पर भी फ्लैक्स या अन्य प्रचार सामग्री लगाई गई है। इनसे भी बराबर का खतरा है। सड़क के स्ट्रीट लाइटों पर भी होर्डिंग टंगी है। ऐसी जगहों पर अधिक खतरा है क्योंकि इनमें सुरक्षा का पूरा ध्यान नहीं दिया जाता। यह जल्दी ही गिर या उड़ सकते हैं।

नगर के बेलतर स्थित लगा होर्डिंग, संवाद

नगर के बेलतर स्थित लगा होर्डिंग, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed