फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hill, the citadel, vote today in Ptehra

पहाड़ी, राजगढ़, पटेहरा में मतदान आज

Sat, 05 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hill, the citadel, vote today in Ptehra
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पहाड़ी, राजगढ़ और पटेहरा कला में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार की शाम केंद्रों से रवाना हो गई थीं।
विज्ञापन


पहले और दूसरे चरण में बूथों पर हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग विशेष सतर्कता  बरत रहा है। सभी पोलिंग  पार्टियां शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच भी गई थीं।

प्रेक्षक, प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट अमित सिंह और एसपी अरविंद सेन ने  ब्लाकों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी का निरीक्षण  किया।

तीसरे चरण  में तीनों ब्लाकों में दो-दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिससे  दूसरे  चरण के मतदान के दौरान कोई अप्रिय घटना दोबारा नहीं होने पाए। 
विज्ञापन


तीसरे चरण  में 270 मतदान  केंद्रों पर 179 ग्राम पंचायत और 2337 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए  मतदान होगा। क्षेत्र को पांच  जोन  और 35  सेक्टर में  बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चरण में चुनाव के लिए 21 न्याय   पंचायतों में 270 मतदान  केंद्र और 535 बूथ बनाए गए हैं।

पड़री संवाददाता के अनुसार आरओ पुनीत टंडन और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम दिवाकर सिंह ने अपनी निगरानी में 150 पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए रवाना कराया।

विकास खंड पहाड़ी के 46 ग्राम पंचायतों में  मतदान के लिए 80 मतदान केंद्र और 140 बूथ बनाए गए हैं। 

राजगढ़ संवाददाता के अनुसार आरओ रत्नाकर सिंह और एसडीएम जैनेंद्र सिंह की निगरानी में 252 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। राजगढ़ के 83 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 108 मतदान  केंद्र और 254 बूथ  बनाए गए हैं।


मड़िहान संवाददाता के अनुसार पटेहरा कला ब्लाक में मतदान के लिए 141 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। पटेहरा कला   ब्लाक के 50 ग्राम  पंचायतों में मतदान के लिए 82 मतदान केंद्र और 141 बूथ बनाए गए हैं।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान पटेहरा प्रभारी प्रवीण सिंह मय फोर्स तैनात रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed