फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Highmast and CCTV cameras will be installed at Bariaghat and Narghat

Mirzapur News: बरियाघाट व नारघाट पर लगाए जाएंगे हाईमास्ट व सीसीटीवी कैमरे

Tue, 20 Jun 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Highmast and CCTV cameras will be installed at Bariaghat and Narghat
मिर्जापुर। अवस्थापना निधि से प्रस्तावित कार्यों पर विचार-विमर्श के लिए मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में मिर्जापुर विंध्याचल विकास प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें पक्काघाट, नारघाट, बरियाघाट सहित अन्य घाटों के मरम्मत व सुंदरीकरण का कार्य कराने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बरियाघाट व नारघाट पर हाईमास्ट लगाने तथा सुंदरीकरण कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि पक्काघाट, बरियाघाट व नारघाट काफी प्राचीन एवं महत्वपूर्ण घाट हैं। इन घाटों पर विभिन्न त्योहारों एवं महत्वपूर्ण तिथियों पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। घाटों पर पहुंचने वाली भीड़ को देखते हुए अवस्थापना सुविधाओं में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि घाटों की सीढ़ियों, मंदिरों व प्राचीन भवनों की मरम्मत के अलावा भवनों पर बने नक्काशीदार झरोखों, बरामदा व पत्थरों की साफ सफाई व रंगाई-पोताई आवश्यक है। साथ ही प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था तथा हाईमास्ट लगाया जाना भी जरूरी है। उन्होंने घाटों पर स्नानार्थियों की सुविधा के लिए रेलिंग लगवाने, महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए कक्ष बनवाने, शौचालय का निर्माण कराने तथा घाटों पर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नगर में त्रिमुहानी के पास पक्काघाट, नारघाट एवं बरियाघाट पर निर्मित प्राचीन भवनों एवं स्तंभों की सफाई, पालिस व रंगाई-पोताई के लिए योजना भी प्रस्तावित की। उन्होंने बताया कि नारघाट व बरियाघाट पर उपरोक्त कार्यों के अलावा रेलिंग, हाईमास्ट, फसाड लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बरौंधा कचार स्थित रामचंद्र शुक्ल पार्क का सुंदरीकरण एवं गेट का निर्माण भी कराया जाना भी जरूरी है। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी अधिकारियों ने प्रस्तावों पर सहमति जताई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि इन कार्यों को कराने से पहले फोटोग्राफी तथा निर्माण कार्य के दौरान बीच-बीच में फोटोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। ताकि गुणवत्तापूर्ण कार्य हो सके। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जल निगम, सिंचाई विभाग व नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed