फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   High school student died in an accident while returning from exams

Mirzapur News: परीक्षा देकर लौटते समय हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत

Thu, 07 Mar 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
High school student died in an accident while returning from exams
जिगना। थाना क्षेत्र के बोधीपुर गांव के पास नहर पटरी सड़क पर बुधवार को दोपहर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से हाईस्कूल की परीक्षा देकर मोपेड से घर लौट रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी आदित्य कुमार (16) पुत्र भाईलाल तथा अजय कुमार (16) पुत्र राम दिवान मोपेड से हाईस्कूल की परीक्षा देने विंध्याचल थाना क्षेत्र के अतरैला गए थे। परीक्षा देकर वे नहर पटरी मार्ग से घर लौट रहे थे। रास्ते में बोधीपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर खड़े हो गए। ट्रैक्टर में फार लगा था और उस पर आलू का बोरा लदा था। इस बीच चालक ने ट्रैक्टर को अचानक लिंक मार्ग पर मोड़ दिया। इससे मोपेड ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस हादसे में मोपेड पर पीछे बैठा अजय कुमार तो कूद गया, लेकिन आदित्य कुमार मोपेड सहित चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर एक मड़ई में घुस गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मोपेड और घायल को बाहर निकाल कर परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन हादसे में घायल छात्र को लेकर प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आदित्य दो भाइयों में बड़ा था। दो बड़ी बहनें हैं। थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजन हादसे में घायल छात्र को प्रयागराज के निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर आने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed