फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Helpless people will get free hotel food

असहायों को प्राप्त होगा होटलों का मुफ्त भोजन

Sat, 13 Mar 2021 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Helpless people will get free hotel food
मिर्जापुर। आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए शुक्रवार को डीएम ने रकम ऐप लांच किया। जो जिले के गरीब और असहाय लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत पूरी करने में सहायक होगा। इस ऐप की मदद से घर बैठे जरूरतमंदों को होटलों का भोजन मुफ्त प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपने कार्यालय में रोटी कपड़ा और मकान (रकम) ऐप लांच किया। कहा कि विंध्य क्षेत्र माता लक्ष्मी का वह स्थान है जहां विश्व का संचालन करने वाली माता लक्ष्मी माता विंध्यवासिनी के रूप में विराजमान होकर जगत का भरण पोषण कर रही हैं। मदद की आस रखने वाले असहाय लोगों को अपनी जरूरत के मुताबिक इस ऐप पर पंजीकरण कराना होगा। जिसे वह खुद या एनजीओ के सहयोग से रजिस्टर करा सकते हैं। कहा कि होटलों में बचा हुआ खाना बेकार न जाने पाए और यह किसी गरीब की भूख मिटाकर अच्छी नींद दे सके। इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। समाज के जागरूक जनों का सहयोग मिला तो यह ऐप हजारों नहीं लाखों लोगों के जीवन में उत्थान और प्रकाश लाएगा। इस मौके पर एडीएम यू पी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed