फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Helper repairing truck dies due to highway collision

Mirzapur News: ट्रक की मरम्मत कर रहे खलासी की हाइवा की टक्कर से मौत

Mon, 12 Feb 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Helper repairing truck dies due to highway collision
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के मुहेहरा के पास रविवार को सुबह खराब ट्रक बनाने के दौरान खलासी को पीछे से आ रहे हाइवा ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में खलासी की मौके पर मौत हो गई। हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर खलासी के परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चुनार के नुनौटी निवासी आशीष (20) पुत्र छोटेलाल पड़री थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के ट्रक पर खलासी का काम करते थे। रविवार को सुबह आशीष ट्रक चालक के साथ गिट्टी लादकर बलिया के लिए निकले थे। ट्रक चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा के पास पहुंची तो पंचर हो गई। खलासी आशीष कुमार पंचर बनाने के लिए ट्रक पर जैक लगा रहे थे। उसी दौरान रविवार को सुबह करीब चार बजे गिट्टी लादकर आ रहे हाइवा ने खलासी और ट्रक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचीं चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी। आशीष चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। दो साल से खलासी का काम कर रहे थे। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि हादसे में हाइवा के टक्कर से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed