{"_id":"592485434f1c1be43b536037","slug":"heat-effect-patients-suffering-from-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":" गर्मी का असर, मरीजों से पटे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का असर, मरीजों से पटे अस्पताल
mirzapur
Updated Wed, 24 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। अस्पताल मरीजों से पट गए हैं। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ठीक से इलाज नहीं होने के कारण ज्यादातर मरीज मंडलीय चिकित्सालय में पहुंच रहे हैं। इससे अस्पताल में बेड की किल्लत हो गई है। बिस्तर न मिलने पर तीमारदारों व डाक्टरों में भर्ती करने के लिए नोकझोंक हो रही है। बच्चों के वार्ड में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
भीषण गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। डायरिया, टायफायड और मलेरिया जैसी बीमारियों के लोग शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। जागरूकता की कमी और दूषित खानपान की वजह से लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। डायरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों को जब परिजन सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे तो डाक्टर रात में ड्यूटी कर उनका इलाज करने से बचने के लिए मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दे रहे हैं।
इससे समस्त ग्रामीण इलाकों से दुर्घटना के अलावा डायरिया व बुखार के मरीज मंडलीय चिकित्सालय पहुंच जा रहे हैं। जिससे अस्पताल का सभी बिस्तर मरीजों से भर गए हैं। 155 बेड वाले मंडलीय चिकित्सालय में इस समय एक भी बेड खाली नहीं है। सोमवार की रात डाक्टरों को बेड नहीं होने के चलते तीन मरीजों को वाराणसी रेफर करना पड़ा।