{"_id":"5fb6c4258ebc3e9c055bd735","slug":"health-workers-will-first-get-corona-vaccine-mirzapur-news-vns55889969","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आने वाले समय में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की तैयारियों में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। वैक्सीन आने पर सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को ही लगाई जाएगी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा सरकारी अस्पताल में तैनात डाक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी के साथ निजी अस्पतालों और पैथालाजी में कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का भी डॉटा जुटा रहा है। डाटा को लखनऊ मुख्यालय भेजा जा रहा है। जिले में लगभग 15 हजार सरकारी और पांच हजार निजी स्वास्थ्य कर्मचारी हैं।
विश्व में कोरोना संक्रमण फैले एक वर्ष का समय बीत गया है। कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे कई देशों को सफलता हासिल हुई है। भारत में भी कोरोना वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस सरकार ने की ओर से वैक्सीन लगाने के लिए डॉटा जुटाया जा रहा। इसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुट गया है। कोरोना वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। इसलिए स्वास्थ्य महकमा स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा इकट्ठा करने में जुट गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पताल के साथ पैथॉलाजी व स्वास्थ्य व चिकित्सा से जुड़े लोगों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। जिले में लगभग 15 हजार सरकारी स्वास्थ्यकर्मी हैं। निजी अस्पताल और पैथॉलाजी में लगभग पांच से छह हजार लोग हैं। इन सभी का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। इसमें सरकारी अस्पताल का डाटा लगभग पूरा हो चुका है। निजी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों का 60 प्रतिशत डाटा पूरा हो चुका है।
इन स्थानों से लिया जा रहा डाटा
-12 पीएचसी
- 05 सीएचसी
-35 न्यू पीएचस
- एक पुलिस अस्पताल
- दो पीएसी के अस्पताल
- जिला महिला अस्पताल
- मंडलीय अस्पताल
- 161 निजी अस्पताल और पैथालाजी
कोरोना से एक की मौत, 11 मिले संक्रमित, 13 स्वस्थ होकर लौटे घर
कुल संक्रमित 3078, एक्टिव केस 136, डिस्चार्ज हुए 2902, अब तक 40 की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में लगातार 141वें दिन गुरुवार को 11 की रिपोर्ट पाजिटिव आई और एक की मौत हो गई। 11 पॉजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 78 तक पहुंच गई। अब तक दो हजार 902 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक की मौत होने पर जिले में अब तक 40 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 136 है। पांच मरीज आइसोलेशन और 49 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक हजार 151 की रिपोर्ट आई है। इसमें 11 पाजिटिव मिले हैं। नगर के संकट मोचन निवासी 57 वर्षीय अधेड़ की दीपावली से पहले तबीयत खराब हुई। हालत बिगड़ने पर वे प्रयागराज चले गए। वहां पर कोरोना जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आई। 16 नंवबर को उनकी मौत हुई। गुरुवार को मौत की रिपोर्ट पोर्टल पर चढ़ी है। पाजिटिव मरीजों में पांडेयपुर लालगंज से एक पुरुष, अकोढ़ी से एक महिला, इमिलियाचट्टी से एक पुरुष, मुलवा पड़री से एक पुरुष, गणेशगंज से एक पुरुष, अजोरा गार्डेन से एक पुरुष, चांदपुर चुनार से एक पुरुष, रैपुरिया चुनार से एक पुरुष, गहिया चील्ह से एक पुरुष, सिकरा कला से दो महिला है। दो महिला समेत 13 लोगों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक एक लाख 87 हजार 896 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 85 हजार 569 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 327 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख आठ हजार 764 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 58 हाट स्पाट है। इसमें 36 ग्रामीण और 22 शहरी क्षेत्र में है।
कुल केस-3078
आइसोलेशन- पांच
होम आइसोलेशन-49
स्वस्थ हुए- 13
एक्टिव केस-136
कुल मौत-40
नए रोगी- 11
हाट स्पाट- 58
.......................................