फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Health is affected by consumption of contaminated water.

Mirzapur News: दूषित जल के सेवन से प्रभावित होता है स्वास्थ्य

Tue, 06 Jun 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Health is affected by consumption of contaminated water.
मिर्जापुर। हमारे जीवन में पानी का विशेष महत्व है। दूषित जल का सेवन शरीर को प्रभावित करता है। जल जनित बीमारियों से बचने के लिए हमेशा शुद्ध जल का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें प्रभारी बीडीओ सिटी ने राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से सोमवार को ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यशाला के दौरान कहीं। प्रभारी बीडीओ शशिकांत पांडेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भूगर्भ जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। इससे जल प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने जल जनित बीमारियों से बचने के लिए हमेशा शुद्ध जल के सेवन पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी जल में रासायनिक प्रदूषण, आर्सेनिक, फ्लोराइड, क्लाेराइड तथा आयरन आदि की मात्रा की जांच की गई। कार्यशाला के बाद जल जीवन मिशन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को बीडीओ शशिकांत पांडेय व एडीओ पंचायत सिटी केके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ब्लाॅक कोआर्डिनेटर विभा बिंद के अलावा नवीन कुमार श्रीवास्तव, परवेश यादव, मो. अजीम, शिवशंकर, पंकज गौड़, रेखा माैर्य आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed