फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Head constable dies after falling from bike while escaping from animal

पशु से बचने में बाइक से गिरकर घायल हेड कांस्टेबल की मौत

Tue, 26 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Head constable dies after falling from bike while escaping from animal
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही के पास रविवार की शाम छुट्टा पशु सामने आ जाने से बाइक से गिरकर हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात सिपाही की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जमनियां थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी मुख्य आरक्षी राधेश्याम सिंह (52) पुलिस विभाग में 1991 में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में वे विंध्याचल की पुलिस चौकी अष्टभुजा में तैनात थे। वह रविवार को एक नोटिस तामिला कराने के लिए दोपहर बाद साढ़े तीन बजे निकले थे। बिरोही गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक सड़क पर पशु आ जाने से बचाने के चक्कर में बाइक समेत गिर गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी गाजीपुर से वहां पहुंचे। बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मुख्य आरक्षी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed