फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He set out the message of Congress

राहुल का संदेश देने निकल पड़े कांग्रेसी

Sun, 16 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
He set out the message of Congress
संदेश यात्रा
राहुल गांधी संदेश यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और विंध्याचल मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने एतिहासिक घंटाघर से किया। उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री और स्व. लोकपति त्रिपाठी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। घंटाघर में आयोजित चौपाल में कहा कि कार्यकर्ता बूूूथों पर चौपाल लगा कर सपा, बसपा और भाजपा सरकार की असफलता के बारे में बतायें। कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों की भी जानकारी लोगों को दें, जिससे विधानसभा चुनाव में लाभ मिल सके।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सरकार जन विरोधी है। देश और प्रदेश की जनता वर्तमान सरकारों से ऊब चुकी है। लोग व्यवस्था बदलना चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस को सामने आना होगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को बताये। 
विज्ञापन


घंटाघर में कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद और संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान माता प्रसाद दूबे, सरताज इमाम, स्वरुप सिंह, कैलाश उपाध्याय, भारतेंदु यादव, दयाशंकर पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, मुन्ना लाल मौर्य, विद्या सागर शुक्ल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  संकट मोचन तिराहे पर मीटिंग में अर्चना चौबे, संजय यादव, जफर इकबाल, छोटे खान, राजन निषाद आदि ने विचार व्यक्त किया। कचहरी पेट्रोल टंकी के पास सुनील कुमार पांडेय, सुशील पांडेय, अशोक गुप्ता ने, शुक्लहा तिराहे पर चुनमुन शुक्ला, रमेश प्रजापति ने कांग्रेस नीतियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डंकीनगंज में माता प्रसाद दूबे, मनीष दूबे, ज्ञान प्रकाश दूबे, नरेश चौधरी, कमलेश दूबे ने, संगमोहाल चौराहे पर संजीव जैन, अमरावती चौराहे पर राजन पाठक, जुबैदा खान, इमामबाड़ा पर नुसरत खां ने  सरकारों की नाकामियों को बताया। संदेश यात्रा का समापन अमिताभ पांडेय ने किया। कंचन पांडेय ने कांग्रेस की नीतियों पर प्रकाश डाला। अमर चंद्र कसेरा, दीपक श्रीवास्तव, मनोज विश्वास, उदय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed