फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   he problem of water leakage told in the inspection of ADRM

एडीआरएम के निरीक्षण में बताया पानी रिसाव की समस्या

Fri, 09 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
he problem of water leakage told in the inspection of ADRM
एडीआरएम अमित मिश्रा ने शुक्रवार की शाम को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्मों की साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। साथ ही वहां की समस्याओं को जाना। स्टेशन मास्टर ने एडीआरएम को पानी के रिसाव सहित कई समस्याओं से अवगत कराया। इस पर एडीआरएम ने उसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर उनके आने की तैयारी को देखते हुए साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर की गई थी। एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के बाद साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बताया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर से रेलवे स्टेशन की समस्या के बारे में जानकारी लिया। स्टेशन मास्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि बरसात के समय प्लेटफार्म पर पानी टपकता है। पानी टपकने से यात्रियों को परेशानी होती है, साथ ही प्लेटफार्म पर भी गंदगी होती है। एडीआरएम ने टीनसेड लगाने वाली कार्यदायी संस्था से पानी टपकने की समस्या का निस्तारण कराने की बात कही। इससे पहले एडीआरएम शुक्रवार की सुबह प्रयागराज से पुरुषोत्तम स्पेशल ट्रेन से चुनार-चोपन रेलवे लाइन का निरीक्षण करने चुनार पहुंचे। चुनार-चोपन लाइन का निरीक्षण करने के बाद वे सड़क मार्ग से विंध्याचल पहुंचे। शाम को विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का निरीक्षण करने के बाद सवा पांच बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद एडीआरएम ब्रहृपुत्र एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed