{"_id":"7a2c6ca61871e0d3d52806c367497fa0","slug":"harp-in-hand-aboard-miya-goose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में वीणा,हंस पर सवार मईया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में वीणा,हंस पर सवार मईया...
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बसंत पंचमी पर्व पर नगर के शिक्षण संस्थानों में बड़े ही श्रद्घाभाव से मां सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।
पूजनोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार बीच मां सरस्वती का पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती की गई। इस अवसर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें बच्चों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की गई।
विंध्याचल स्थित ज्ञानंदा एकेडमी आफ हायर एजुकेशन में मां सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।
पूजन-अर्चन बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बसंत ऋतु का स्वागत किया। इस दौरान मैनेजिंग ट्रस्टी डा. शीला सिंह और डा. जावेद सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।
नगर के लायंस स्कूल में लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश धीमन ने विधिवत मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. एनके पांडेय, ऋतु भारद्वाज, सोमेश्वर मिश्र, कैलाश नाथ, मदन मोहन दास, संगीता अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। नगर के केएमपीजी कालेज में मां सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य डा. ओम प्रकाश मलिक ने विधिवत मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। छात्राओं ने अपने मधुर भजनों को प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस दौरान डा. दिव्या मिश्रा, डा. सुनीता राम, डा. माया भंडारी, नीलम श्रीवास्तव, डा. नीलू कपूर आदि मौजूद रहे। नगर के लक्ष्मण प्रसाद की गली स्थित वार्टन पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया।
डा. एसबी केशरवानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रश्मि श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
एमए पब्लिक स्कूल में विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने मां का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विजयानंद गिरी आदि रहे।
नगर के बघेल की गली स्थित मंथन कैरियर क्लासेज में मां सरस्वती पूजनोत्सव सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।