फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Harassment of teachers painful: RK Singh

शिक्षकों का उत्पीड़न पीड़ादायक: आरके सिंह

Wed, 18 Dec 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Harassment of teachers painful: RK Singh
मिर्जापुर। सरकार का शिक्षकों पर अविश्वास और उत्पीड़न पीड़ादायक और भारतीय संस्कृति के विपरीत हैं। यह कहना है इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह का। वह मंगलवार को विंध्याचल शिवपुर एक धर्मशाला मेंं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के 55 वें प्रांतीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का कार्य जिम्मेदारी का है। वे अपना कार्य करते हैं लेकिन सरकार को भी इसे समझना चाहिए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने संगठन के इतिहास के बारे में बताया। कहा कि हमें आज जो भी मिला, वह सब शिक्षकों के संघर्ष का परिणाम है। पेंशन भी संगठन के संघर्षों का परिणाम है। प्रो. राजनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षक भारत के भविष्य का निर्माण करते हैं इसलिए शिक्षकों का सम्मान जरूर करना चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र पटेल ने अपनी बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. तारा सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति संख्या बल से ही होती है। प्रदेश महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने सम्मेलन की रूपरेखा के बारे में बताया। पहले दिन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. श्याम नारायण तिवारी, भगवान शंकर त्रिवेदी, विजय कुमार सिंह, सुरेश चंद्र बैसवार, जगदीश पांडे आदि मौजूद रहे। प्रांतीय अध्यक्ष ने संगठन का ध्वजारोहण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed