{"_id":"d3db29d06483d2ef30cbdf3d417abc5e","slug":"har-har-mahadev-echo-lift-briagat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव से गूंज उठा बरियाघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव से गूंज उठा बरियाघाट
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
नगर के बरियाघाट पर कांवर में गंगा जल भरने के लिए कांवरियों का रेला लगा रहा। दूरदराज से आए कांवरियों के जत्थे ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद कांवर में गंगा जल भरकर विधिवत शिवअर्चन किया।
इसके बाद कांवरियों की टोली कंधे पर कांवर रखकर हर-हर महादेव व बोलबम का जयकारा लगाते शिवद्वार के लिए प्रस्थान किए ।
गंगा घाट पर भोर से ही कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक अनवरत चलता रहा। गंगा घाट पर सुरक्षा के लिहाज से बरियाघाट चौराहे पर सीसी कैमरे भी लगवाए गए हैं।
नगर के बरियाघाट पर कांवर में गंगा जल भरने के लिए कांवरियों का तांता लगा रहा। कांवरियों ने गंगा में स्नान-ध्यान करने के बाद बोलबम का जयघोष करते हुए सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवद्वार में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए नंगे पांव रवाना हुए।
विज्ञापन
इसके पूर्व बरियाघाट पहुंच कांवरियों ने स्नान-ध्यान कर शिवालयों में मत्था टेका बड़े ही श्रद्घाभाव से पूजन-अर्चन किया।
इसके बाद कांवरिया गेरुआ वस्त्र धारण कर सजे कांवर में गंगा जल भरकर शिवद्वार के लिए रवाना हुए। घाट पर उमड़ने वाली कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए बरियाघाट पर बैरिकेडिंग सहित साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
कांवर में गंगा जल भरने के लिए पहुुंचे कांवरियों के हुजूम के चलते बरियाघाट का इलाका दिन भर गुलजार रहा।
कांवरियों द्वारा बोले जा रहे बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था।
शिवद्वार रवाना होने के पूर्व कांवरियों ने बरियाघाट मार्ग की पटरियों पर लगी अस्थाई दुकानों से पूजन सामग्री की खरीददारी की।
सावन माह के दूसरे सोमवार को होने वाले जलाभिषेक को देखते हुए सड़क पटरियों पर एक दिन पूर्व ही पूजन सामग्रियों सहित कांवर की दुकानें सज गई थीं।
बरियाघाट पर उमड़ने वाली कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए थे।