फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   hanging

शादी के चौथे दिन युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
hanging
कछवां। थाना क्षेत्र के गोतवा गांव में रविवार रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने कमरे में फंदे से लटकरकर जान दे दी। सुबह कमरा देर तक नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा देखा पंखे से लटकता शव बरामद हुआ। युवक की चार दिन पूर्व ही शादी हुई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 29 वर्षीय अजय मौर्या की शादी चार दिन पूर्व 25 जून को भदोही जिले के औराई थान क्षेत्र निवासी मेवा लाल की पुत्री मोहनी से हुई थी। परिजनों केे मुताबिक रविवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद अजय पत्नी को दूसरे कमरे में भेज कर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सो गया। सुबह परिवार के लोग उठे तो अजय का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने दरवाजा पीट कर उठाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अजय का पंखे से लटका शव बरामद हुआ। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह, चौकी प्रभारी जमुआ सच्चिदानंद राय मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय एक बहन और चार भाई में सबसे बड़ा था। एक बहन की शादी हो चुकी है। अजय की चार दिन पहले शादी हुई थी। रविवार की रात फंदे से लटककर जान दे दिया। गांव में यही चर्चा है कि अभी उसकी पत्नी के मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था कि मांग का सिंदूर उजड़ गया। परिजनों ने बताया कि अजय शादी के बाद शराब पीकर घर आता था। उसकी पत्नी और परिवार के लोग उसे शराब पीने से मना करते थे। बार-बार समझाने पर वह नहीं मान रहा था तो उसे अलग कमरे में सोने के लिए कह दिया गया। क्या पता था कि वह फंदे पर लटककर जान दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed