फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hail with rain mirzapur

चक्रवाती हवा, बारिश के साथ गिरे ओले

Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hail with rain mirzapur
विकास खंड छानबे में तेज हवा से गिरा पेड़ । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। होली के बाद फिर से मौसम ने करवट बदली। गुरुवार की रात तेज हवा बारिश के बीच ओला पड़े। बड़ी संख्या में वृक्ष उखड़ गए। कई घरों के टीन व छप्पर हवा में उड़ गए। कहीं-कहीं लगभग 20 से 25 मिनट तक गिरे ओले व बारिश के चलते सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जमींदोज हो गई। उखड़े बिजली के खंभो, टूटे विद्युत तार के चलते गांव व क्षेत्र में अंधियारा छा गया। अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को भी बिजली के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

जिगना, विकास खंड छानबे के कई गांवो में बुधवार की देर रात तेज हवा, ओले के साथ बारिश ने आफत खड़ी कर दी । गोसीपुर गांव में छप्पर पर पेड़ गिरने उसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। इसी गांव में एक मकान पर पेड़ गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए सैकड़ों की संख्या में जड़ से वृक्ष उखड़ गए। कई मकानो के टीन व छप्पर हवा में उड़ गए। तेज हवा के झोको से गेहूं की फसलें जमींदोज हो गए। अधिकांश स्थानों पर बिजली के पोल व तार टूटने से पूरे छानबे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। क्षेत्र में 50 से 100 ग्राम तक ओले गिरने से पेड़ो की डालियां व पत्ते गिर कर जमीन बिखर गए। गेहूं फसल जमीन पर लेट गए। बेमौसम हुए बारिश व ओलावृष्टि से अरहर, सरसो, मटर, मसूर की फसलें पानी में भीगने से पूरी तरह चौपट हो गई। बीती रात आए तेज हवा और हुए ओलावृष्टि के दौरान कई क्षेत्रो में बिजली के खंभे टूटकर गिर पड़े। जिससे गांव व क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। गुरुवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में बिजली के दर्शन नहीं हुए। बिजली के न आने से कई गांवो में इस पर आधारित कार्य जहां प्रभावित रहा वहीं कहीं-कहीं लोग पानी तक के लिए तरस गए।
विज्ञापन

बीती रात क्षेत्र में आए तेज आंधी, पानी व ओलावृष्टि के चलते किसानों के हुए क्षति का आंकलन किया गया। उपजिलाधिकारी मड़िहान व लालगंज ने अपने-अपने क्षेत्रो में गुरुवार को भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी। अधिकारियों ने चक्रवाती हवा व ओलावृष्टि के चलते 50 फीसदी किसानों के नुकसान का अंदाजा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और हुए ओलावृष्टि के चलते किसानों की हुई क्षति को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने मुआवजे की मांग की है। किसानों की हुई क्षति के बावजूद सदर तहसील प्रशासन का कोई नुमाइंदा क्षेत्र में देखे जाने पर छानबे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिंद ने उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव से वार्ता कर संबंधित लेखपालों को क्षेत्र भेजकर हुए क्षति का आंकलन कराते हुए मुआवजा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed