{"_id":"64500a1ec7e7f51fc20a6a04","slug":"hail-lying-between-storms-and-waters-mirzapur-news-c-20-1-183063-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आंधी-पानी के बीच पड़े ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आंधी-पानी के बीच पड़े ओले
विज्ञापन
मिर्जापुर। तेज धूप के बीच सोमवार को दोपहर बाद एक बार फिर से मौसम बदल गया। जिले में विभिन्न स्थानों पर तेज आंधी व गरज-चमक के साथ हुई बारिश से आम की फसलों के साथ ही सब्जियों की खेती को नुकसान पहुंचा है। उधर, लालगंज क्षेत्र में आंधी पानी के दौरान ओले भी पड़े।
नगर में बारिश होने पर कई जगह सड़क के किनारे पानी भर गया। सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण कई जगह कीचड़ लग गया। उधर, लालगंज के आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बीच ओले भी पड़े। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। आंधी के चलते खेत में पसा भूसा उड़ गया। जगह-जगह आम के पेड़ से फल व डालियां टूट कर गिर गईं। बेलहा, थरपरसिया, उसरी, पचोखर, नदगहना, बघई, सोनवर्षा, उसरी खम्हरिया, असमान पट्टी, बरगड़ा आदि गांव प्रभावित रहे।उधर, छानबे क्षेत्र में आंधी पानी से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी शादी समारोह के आयोजन पर पड़ा। बरातियों की आवाभगत के लिए लगाए गए टेंट आंधी में उड़ गए। सोमवार को क्षेत्र में कई स्थानों पर तिलकोत्सव का आयोजन था। उधर, हलिया क्षेत्र में तेज हवाओं के बीच हुई बारिश से वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए लगाए गए टेंट, शामियाना एवं गद्दे भीग गए। दूल्हा एवं बरातियों को भागकर अपने- अपने वाहनों में शरण लेनी पड़ी। बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव और कीचड़ से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बताया कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके फलस्वरूप कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है।