{"_id":"161cb95a13371a17e14ee9e518da40c8","slug":"haider-abbas-became-collector-of-youth-brigade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदर अब्बास यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदर अब्बास यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बने
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने केबीपीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अब्बास को यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अब्बास के नाम का प्रस्ताव प्रदेश कार्यालय को भेजा था, जिस पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति मिलते ही यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद ने यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पद पर हैदर अब्बास की नई तैनाती कर दी। जिलाध्यक्ष पद पर हैदर अब्बास का मनोनयन होने पर सपा पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बधाई देने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव, रमाशंकर सिंह पटेल, रामजी मौर्य, रमेश ओझा, संजय यादव, देवी प्रसाद चौधरी, श्याम नारायण यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन