फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Guru Purnima: More than 15 lakh followers visited Paramhans Ashram

गुरु पूर्णिमा : परमहंस आश्रम आए 15 लाख से ज्यादा अनुयायी

Fri, 11 Jul 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima: More than 15 lakh followers visited Paramhans Ashram
गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में बृहस्पतिवार को जन सैलाब उमड़ा। आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर चौबीस घंटे में 15 लाख से अधिक अनुयायियों ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आगे शीश झुकाकार आशीर्वाद लिया। आश्रम परिसर सदगुरु देव भगवान की जय’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

देशभर से लाखों अनुयायी स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन के लिए परमहंस आश्रम पहुंचे।
आश्रम के बाहर अनुयायियों की लंबी कतार लगी रही। स्वामी जी के दर्शन मिलने पर अनुयायियों के उनके चेहरे दमक उठे।
आश्रम परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने चाकचाैबंद व्यवस्था की थी। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर दर्शन हाॅल तक पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। आश्रम जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरियर बनाए गए थे। टेढ़ीया मोड़, सिद्धनाथ की दरी, गोबर दहा रेलवे क्रॉसिंग और बाबा सिद्धनाथ इंटर कॉलेज कोठीलवा पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जा रहा था। आश्रम से पहले वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई थी। परमहंस आश्रम परिसर में जगह-जगह अनुयायी भजन-कीर्तन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed