फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Guru Nanak Dev rejected the differences between high and low and discrimination

गुरु नानक देव ने ऊंची- नीच व भेदभाव के मतभेद को नकारा

Mon, 30 Nov 2020 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev rejected the differences between high and low and discrimination
रतनगंज स्थित गुरुद्वारे में सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के 551 प्रकाशोत्सव पर्व पर गुरु ग्रं? - फोटो : MIRZAPUR
फोटो
विज्ञापन

गुरु नानक देव ने भेदभाव के मतभेद को नकारा
551वें प्रकाशोत्सव व हुआ सबद कीर्तन व लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। गुरु गुरुनानक देव का 551वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कीर्तन दरबार व लंगर का आयोजन किया गया।
रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में रविवार को गुरु का प्रकाशपर्व मनाया गया। सुबह पांच बजे से ही लंगर बनाने की सेवा की गई। कोविड- 19 को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ सुबह साढ़े आठ बजे अखंड पाठ साहिब का समापन किया गया। इसके बाद हजुरी रागी कुलविंदर सिंह के जत्था ने कीर्तन दरबार का आयोजन किया। अंत में लंगर चला। धार्मिक मंत्री भूपेंद्र सिंह डंग ने गुरु महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी ने भेदभाव, ऊंचनीच के मतभेद का खंडन किया और सत्य की राह पर चलना, कीर्ति कमाई करना और एक ईश्वर की आराधना करने का उपदेश संसार को दिया। धर्मपाल सिंह सरना, चरनजीत सिंह सोखी, जसवंत सिंह सरना, जगजीत सिंह डंग, महेंद्र सिंह चंडोक, अमरीक सिंह मोगा, करमजीत सिंह सरना, बलदेव सिंह सलूजा, गुरुविंदर सिंह सरना, बलबीर सिंह सरना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed