फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Group women are also trying their hand at politics

राजनीति में भी हाथ आजमा रही समूह की महिलाएं

Sun, 23 May 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Group women are also trying their hand at politics
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के अपने उद्देश्य में सफल होता दिखाई दे रहा है। इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समूह की 32 महिलाएं बीडीसी सदस्य व प्रधान के पद पर निर्वाचित हुई हैं। उनकी इस सफलता को देखकर समूह की अन्य महिलाओं का हौसला बढ़ा है और वे भी अब इस क्षेत्र में आने का विचार कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले में इस समय एनआरएलएम से ग्रामीण महिलाएं समूह बनाकर दरी बिनाई, शौचालय संचालन, ड्रेस की सिलाई आदि रोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। इस समय जिले में 10058 समूह से एक लाख नौ हजार पांच सौ 64 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन समूहों की 32 महिलाओं ने इस पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाया और सफलता भी पायी। इसमें से 16 महिलाएं बीडीसी पद पर तथा 16 महिलाएं ग्राम प्रधान पद पर चुनी गई। इस सफलता से समूह की अन्य महिलाएं काफी गदगद् हैं।
विज्ञापन

विकासखंड पटेहरा कला के देवरी उत्तर ग्राम पंचायत में नव चयनित ग्राम प्रधान प्रिय मौर्य पत्नी सुनील कुमार मौर्य इस समय कोविड-19 के टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। वे मारुका देवी समूह से 2017 में जुड़ कर सचिव पद पर कार्य करते हुए आकाश ग्राम संगठन 2018 में अध्यक्ष बनी। उसके बाद साहस सीएलएफ 2019 में कोषाध्यक्ष बनी। बाद में 2021 में बीसी सखी चयनित हुई। उसके बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रतिभाग किया और ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई। ग्राम प्रधान होने के बाद उन्होंने ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों एवं समूह की दीदीयों को कोविड टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए उनका रजिस्ट्रेशन किया। उनका सहयोग खंड मिशन प्रबंधक दिलीप कुमार मौर्य एवं इंद्रमणि सिंह करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed