फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ground floor of Shri Ram Janmabhoomi temple will be ready by December 2023

दिसंबर 2023 तक तैयार होगा श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का भूतल

Fri, 28 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ground floor of Shri Ram Janmabhoomi temple will be ready by December 2023
श्रीराम जन्म भूमि के न्यास ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बृहस्पतिवार को सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। विंध्याचल पहुंचने पर एक होटल में कुछ देर विश्राम करने के पश्चात पुरानी वीआईपी मार्ग होते हुए वे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। उन्होंने गणेश द्वार से प्रवेश कर गर्भ गृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि मंदिर का भूतल दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का भूतल दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा। मंदिर के भूतल की लंबाई 350 फीट, चौड़ाई 250 फीट व ऊंचाई 20 फीट के अलावा 160 से अधिक खंभे दिसंबर 2023 तक लग जाएंगे। उसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भूतल में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो जायेगी। विंध्याचल आने के बारे में उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से किसी भी धार्मिक स्थल अथवा कार्यक्रम में नहीं जा पाए थे। मां भगवती की कृपा बनी और उन्हें मां के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर निर्माण को लेकर हो रही आलोचनाओं पर उन्होंने कहा कि जो कह रहे हैं, उनको अवसर मिला है, वे बोलें। माता उनकी वाणी को और शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में कॉरिडोर का मतलब मंदिर के सामने खुले मैदान से है। उसका कोई दूसरा अर्थ नहीं है। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन की सुगम व्यवस्था की जा सके। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना तो मां गंगा से लेकर मंदिर तक विशाल क्षेत्र खाली हो गया। भक्त दर्शन पूजन कर अलग अनुभूति कर रहे हैं। इस दौरान पंकज कुमार, मुकेश कुमार, उमाकांत, रामचंद्र शुक्ल, महेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed