फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gravel-laden truck overturns after losing control while overtaking a car.

Mirzapur News: कार को ओवरटेक करने में बेकाबू गिट्टी लदा ट्रक पलटा

Sat, 25 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gravel-laden truck overturns after losing control while overtaking a car.
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर ननवगपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह कार को ओवरटेक करते समय गिट्टी लदा ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। लोगों ने केबिन में फंसे चालक और खलासी को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। चील्ह के गोबरहा, चेतगंज निवासी ट्रक चालक निहाल यादव (25) खलासी अंगद (19) निवासी कोटवा के साथ शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अहरौरा से ट्रक में गिट्टी लादकर भदोही के गोपीगंज जा रहा था। ननवगपुर गांव के पास कार को ओवरटेक करते समय ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी केबिन में फंसकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रक का शीशा तोड़कर किसी तरह चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों का स्थानीय चिकित्सालय में उपचार कराया गया।
ट्रक पलटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर चेतगंज पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed