फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Grandson of Bhakiyu state vice president dies in an accident

Mirzapur News: भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष के पौत्र की हादसे में मौत

Mon, 16 Dec 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Grandson of Bhakiyu state vice president dies in an accident
अहरौरा। जमुई मार्ग पर जसवां गांव के पास शनिवार की रात बाइक अनियंत्रित हो जाने पर उस पर सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनपुर गांव निवासी आदित्य सिंह (20) शनिवार को बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जसवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। आदित्य भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह के पौत्र थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही संगठन से जुड़े लोगों व ग्रामीणों में शोक व्याप्त हो गया। घर पर शोक जताने वालों की भीड़ जुट गई। अंतिम संस्कार चुनार घाट पर किया गया। आदित्य दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे भाकियू के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आलोक चौरसिया, रतनलाल चौरसिया, सुधाकर, सुमंत, जयपाल सिंह, बुधराम सिंह, माता प्रसाद, अमरनाथ प्रजापति, अजय सिंह, अनिल सिंह, गौतम सिंह ने शोक जताया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में उनके पौत्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed